1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

बिहार में राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पांचवी सीट के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह और एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम के बीच मुकाबला था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पांचवी सीट के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह और एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम के बीच मुकाबला था। राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला जब​कि महागठबंधन के चार विधायक गायब रहे। इसमें तीन कांग्रेस और एक राजद के शामिल हैं। वोटिंग के दौरान ये नहीं पहुंचे, जिसके कारण मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी गयी। इस जीत के साथ ही महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

पढ़ें :- अनंत सिंह का राजनीति से संन्यास, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले- जब नीतीश सीएम नहीं तो फिर विधायक बने रहने का क्या मतलब?

राज्यसभा के लिए एनडीए के ये प्रत्याशी जीतें
नीतीश कुमार-जदयू
रामनाथ ठाकुर-जदयू
नितिन नवीन-भाजपा
शिवेश कुमार-भाजपा
उपेंद्र कुशवाहा-रालोमो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...