1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ram Navami 2023 Shubh Muhurat : शुभ संयोग में मनाई जाएगी रामनवमी, बन रहें है ये योग

Ram Navami 2023 Shubh Muhurat : शुभ संयोग में मनाई जाएगी रामनवमी, बन रहें है ये योग

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी  भगवान श्री राम को समर्पित है। इस दिन श्री राम का जन्म हुआ था। यही कारण है इस दिन को श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में समूचे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ram Navami 2023 Shubh Muhurat: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी  भगवान श्री राम को समर्पित है। इस दिन श्री राम का जन्म हुआ था। यही कारण है इस दिन को श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में समूचे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन माँ दुर्गा के 9वें स्वरूप सिद्धिदात्री के साथ भगवान विष्णु के 7 अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। सनातन धर्म में  रामनवमी को त्योहार के रूप में मनाया जाता है।। इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी रामनवमी 30 मार्च को पड़ रही है। इस साल रामनवमी पर कई शुभ संयोग बन रहे है।  जो कई राशियों के लिए बेहद ही शुभ होगा।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

इस शुभ मुहूर्त में होगी पूजा 
नवमी तिथि का आरंभ 29 मार्च 2023 रात 9:07 से होगा, जिसका समापन 30 मार्च 2023 रात 11:30 पर होगा। इस दौरान गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और शुभन योग के दौरान पूजा की जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शुभ 11:11 से लेकर दोपहर 1:40 बजे तक है।राम नवमी के दिन यानी कि 30 मार्च को मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा की जा सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...