1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Digital Rape : डिजिटल दुष्कर्म का आरोपी चित्रकार गिरफ्तार,लगा गंभीर आरोप

Digital Rape : डिजिटल दुष्कर्म का आरोपी चित्रकार गिरफ्तार,लगा गंभीर आरोप

Digital Rape : नोएडा में नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ सात साल से डिजिटल दुष्कर्म हो रहा था। आरोपी 80 वर्षीय चित्रकार को सेक्टर-39 कोतवाली नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Digital Rape : नोएडा में नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ सात साल से डिजिटल दुष्कर्म हो रहा था। आरोपी 80 वर्षीय चित्रकार को सेक्टर-39 कोतवाली नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि मूलरूप से प्रयागराज निवासी चित्रकार मौरिस राइडर की महिला दोस्त के साथ सेक्टर-46 में रहते हैं। उनके साथ 17 वर्षीय घरेलू सहायिका भी रहती है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की कि दस साल की उम्र से आरोपी यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई है।

जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सबूत एकत्र कर रही है और इन्हें एकत्र कर अदालत में पेश करने की तैयारी में लग गई है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जा सके।

इसे कहते हैं डिजिटल दुष्कर्म

विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...