1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Ravichandran Ashwin : दूसरी पारी में अश्विन ने अंग्रेजों पर बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin : दूसरी पारी में अश्विन ने अंग्रेजों पर बरपाया कहर, 5 विकेट लेकर तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin : धर्मशाला में अपने करियर का 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की फिरकी कहर दूसरी पारी में देखने को मिल रहा है। दूसरी पारी में अश्विन ने इंग्लैंड के पांच महत्त्वपूर्ण विकेट लेकर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। इसी के साथ वह भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

दरअसल, धर्मशाला टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 36वीं बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच से पहले अश्विन ने रांची टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने के साथ ही अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने के मामले में अश्विन और कुंबले के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर थे, लेकिन आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में विकेट लेकर उन्होंने कुंबले को पीछे छोड़ दिया है।

इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स, अश्विन के पांचवें शिकार बनें हैं। जबकि पहली पारी के दौरान बॉलिंग करते हुए अश्विन ने 4 विकेट चटकाए थे, जहां वह पंजा खोलने से चूक गए थे।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...