1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उज्जैन महाकाल के दरबार में पहुंचे रेमो डिसूजा,भस्म आरती के दर्शन का लाभ लिया

उज्जैन महाकाल के दरबार में पहुंचे रेमो डिसूजा,भस्म आरती के दर्शन का लाभ लिया

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियाग्रॉफर रेमो डिसूजा (Choreographer Remo D'Souza)  सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में भस्म आरती (Bhasm Aarti) के दर्शन लाभ लिए वहीं पूजन यश पुजारी (Yash Pujari) ने सम्पन्न करवाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियाग्रॉफर रेमो डिसूजा (Choreographer Remo D’Souza)  सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में भस्म आरती (Bhasm Aarti) के दर्शन लाभ लिए वहीं पूजन यश पुजारी (Yash Pujari) ने सम्पन्न करवाया।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Choreographer Remo D’Souza) सोमवार तड़के भस्म आरती (Bhasm Aarti) में शामिल होने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। रेमो करीब चार बजे मंदिर आए। उसके बाद उन्होंने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती (Bhasm Aarti)  में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रेमो इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर (Mahakal Temple)  में भगवान का आशीर्वाद लेने आ चुके है। रेमो ने आज भस्म आरती (Bhasm Aarti) के बाद भगवान महाकाल की देहरी से पूजन अभिषेक किया। इस दौरान रेमो धोती शॉल में नजर आए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन के बाद रेमो ने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...