बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले (Renowned Bollywood singer Asha Bhosle) को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया है। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है।
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले (Renowned Bollywood singer Asha Bhosle) को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया है। सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चिंता जताई है। रविवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर दिग्गज गायिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बताते चलें कि आशा भोसले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत गाए हैं। हिंदी के अलावा वह कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। साल 2006 में खुद आशा भोसले ने बताया था कि उन्होंने 12 हजार गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड में नामी संगीतकारों संग किया काम है। इस लिस्ट में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आरडी बर्मन, ओपी नायर, इलैयराजा, बप्पी लहरी और ए.आर रहमान जैसे नाम शामिल हैं।
पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सिंगर ने की थी तारीफ
पिछले साल, PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर, आशा भोसले ने उनके लिए एक खास वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में, मशहूर गायिका ने कहा कि ‘हमारे लिए तो एक घर संभालना भी मुश्किल होता है। PM मोदी जी इतने बड़े देश को संभाल रहे हैं। वह बहुत ही अनुशासित हैं। वह सुबह 4 बजे उठते हैं और योग करते हैं। मुझे उनका अनुशासन बहुत पसंद है। मैंने उनके मुंह से कभी किसी के लिए कोई बुरी बात नहीं सुनी।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि वह बहुत ही दयालु इंसान हैं। जब मैं उनके भाषण सुनती हूं, तो वह हमेशा लोगों को हंसाते हैं। वह कविताएं सुनाते हैं और मजाक भी करते हैं। वह दूसरों के गलत व्यवहार पर भी हंसते हैं। यह बहुत बड़ी बात है। भगवान उन्हें लंबी उम्र दे। वह इसी तरह हमारे साथ रहें।
पोती जनाई भोसले ने दी हेल्थ अपडेट
View this post on Instagram
जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘थकावट और सीने में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे।