1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Flag Unfurling and Flag Hoisting : 26 जनवरी पर झंडा फहराने व 15 अगस्त के ध्वजारोहण में है अंतर, ऐसे समझिए

Flag Unfurling and Flag Hoisting : 26 जनवरी पर झंडा फहराने व 15 अगस्त के ध्वजारोहण में है अंतर, ऐसे समझिए

Republic Day 2024 : आज गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।संविधान सभा की तरफ से 26 नवंबर, 1949 को संविधान अपनाया गया और फिर 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र बना। ऐसे में हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जाता है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के राष्ट्रपति (President) तिरंगा झंडा फहराते (Flag Unfurling) हैं, जबकि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर प्रधानमंत्री (Prime Minister) लाल किले पर ध्वजारोहण (Flag Hoisting) करते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Republic Day 2024 : मोहन भागवत ने संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, देशवासी भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा

दरअसल, गणतंत्र दिवस (Republic Day) और स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर क्रमशः झंडा फहराना (Flag Unfurling) और ध्वजारोहण (Flag Hoisting) भले ही सुनने में एक जैसे शब्द मालूम जान पड़ते हैं। कई लोग इन शब्दों को एक जैसा ही मानते हैं। हालांकि, झंडा फहराने और ध्वजारोहण में काफी अंतर है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दौरान तिरंगे झंडे को फोल्ड या फिर रोल कर पोल पर बांधा जाता है। झंडा पोल पर ऊपर की ओर बंधा हुआ होता है। राष्ट्रपति एक डोर को खींचकर उसे खोलकर फहराते हैं, जिसे झंडा फहराना कहते हैं। झंडा फहराना ये दिखाता है कि संविधान में जो सिद्धांत और नियम दिए गए हैं, उनके प्रति हमारा देश अपनी प्रतिबद्धता जता रहा है। इसे भारत के अंग्रेजों के चंगुल से आजाद होकर एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के तौर पर भी देखा जाता है।

दूसरी तरफ, स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर तिरंगे झंडे को नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है, जिसे ध्वजारोहण कहा जाता है। एक तरह से तिरंगा झंडा नीचे से लहराते हुए ऊपर पोल की ओर जाता है। झंडे को रस्सी की मदद से नीचे से ऊपर की ओर खींचा जाता है। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण एक नए देश के उदय का प्रतीक है। ध्वजारोहण हमें औपनिवेशिक शासन से आजादी को भी दिखाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...