1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Republic Day 2024 : मोहन भागवत ने संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, देशवासी भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा

Republic Day 2024 : मोहन भागवत ने संघ मुख्यालय में फहराया तिरंगा, देशवासी भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) मना रहा है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि अगर हम सभी देशवासी एकसाथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। संघ प्रमुख ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) मना रहा है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि अगर हम सभी देशवासी एकसाथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। संघ प्रमुख ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

संघ प्रमुख बोले- भारत की ताकत असीमित

तिरंगे को सलामी देने के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि ‘भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी। हमारे देश में विविधता में एकता की परंपरा रही है। देश तभी नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है, जब सभी साथ मिलकर भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें।’

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को देशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में पीएम मोदी (PM Modi) ने लिखा ’75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) के विशेष अवसर की शुभकामनाएं। जय हिंद।’ गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य उत्सव का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां (French President Emmanuel Macron) हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में जहां भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही इस परेड में भारत की संस्कृति और विविधता में एकता की ताकत का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल के गणतंत्र दिवस (Republic Day) की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...