1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राजद,बोली- Red Carpet को देश याद रखेगा, दुखद घड़ी में गृहमंत्री जी इसके बिना श्रद्धांजलि नहीं दे पाते क्या?

राजद,बोली- Red Carpet को देश याद रखेगा, दुखद घड़ी में गृहमंत्री जी इसके बिना श्रद्धांजलि नहीं दे पाते क्या?

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती (National Spokesperson Priyanka Bharti) ने एक्स पोस्ट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत 27 नागरिकों  को श्रद्धांजलि देने का एक वीडियो शेयर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती (National Spokesperson Priyanka Bharti) ने एक्स पोस्ट पर देश के गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत 27 नागरिकों  को श्रद्धांजलि देने का एक वीडियो शेयर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- VIDEO VIRAL: दिल्ली में दो युवकों ने घर के बाहर लगाई आग, कैमरे में कैद हुई वारदात

प्रियंका भारती (Priyanka Bharti) ने लिखा कि सबसे पहले तो भाजपा (BJP) ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) के बाद ज़वाबदेही के जगह आतंकवाद को धार्मिक रंग देने की कोशिश की ताकि अपनी सत्ता और सियासत के लिए लाशों के ढेर में अवसर मिले। और अब गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah)  के लिए रेट कार्पेट (Red Carpet) बिछाया गया है । संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है ये। इस दुखद घड़ी में रेट कार्पेट (Red Carpet) के बिना श्रद्धांजलि नहीं दे पाते क्या?

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जवाबदेही तय हो और कुछ सवालों के जवाब भी सरकार दे।

पहला सुरक्षा बलों की संख्या क्यों घटाई गई?

दूसरा अग्निवीर जैसी योजनाएं लाकर सेना को क्यों कमजोर किया गया?

तीसरा डिफेंस का बजट क्यों घटाया गया?

पढ़ें :- ढाई साल बाद आया UPPSC RO/ARO का फाइनल रिजल्ट, 419 अभ्यर्थी सफल, अनिल पांडेय ने किया टॉप

चौथा जब इतने सैलानी जमा थे तो कोई सिक्योरिटी क्यों नहीं थी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...