HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Begusarai ruckus: बिहार में मूर्ति विसर्जन में बवाल, आगजनी और पथराव, कई लोग घायल

Begusarai ruckus: बिहार में मूर्ति विसर्जन में बवाल, आगजनी और पथराव, कई लोग घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी। इस बीच अराजकतत्वों ने मू्र्ति पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद बवाल होना शुरु हो गया। दोनों समुदाय के लोग उग्र हो गए। इसके बाद उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Begusarai ruckus: बिहार के बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर बवाल हो गया। इस दौरान आगजनी और पथराव और मारपीट भी हुई। कई लोगो के घायल होने की खबर है। घायलों में दो अधिकारी और छह पुलिसकर्मी है। सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- बिहार में हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी, हम इसके लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध : जिगनेश मेवानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को विसर्जन के लिए मूर्ति को कपूरी स्थान चौक से ले जाया जा रहा था। इस बीच अराजक तत्वों ने मू्र्ति पर पत्थर फेंक दिया। इस बीच बवाल होना शुरु हो गया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों और दुकान को आग के हवाले कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी। इस बीच अराजकतत्वों ने मू्र्ति पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद बवाल होना शुरु हो गया। दोनों समुदाय के लोग उग्र हो गए। इसके बाद उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया

। मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और स्थिती को नियंत्रित करने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पास का है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति है। पुलिस ने दस उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- Video : ट्रेन के सामने महिला ने लगाई छलांग, लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाया इमरजेंसी ब्रेक, उसके बाद जो हुआ वह देख सब हैरान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...