HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद में जोरदार हंगामा: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है

संसद में जोरदार हंगामा: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी ने संसद के दोनों सदनों का तापमान बढ़ा दिया। महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुद्दा उठाया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी ने संसद के दोनों सदनों का तापमान बढ़ा दिया। महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुद्दा उठाया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है।

पढ़ें :- Video: इंजीनियर ने मुंबई के अटल सेतु से कूद कर दे दी अपनी जान, सामने आया घटना का वीडियो

राज्यसभा में महाराष्ट्र सरकार बर्खास्त करो के नारे भी लगे। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि वहां के गृह मंत्री वसूली कर रहे हैं और ये सारा देश देख रहा है। हालांकि, बवाल के बाद चेयरमैन ने साफ किया कि कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा। दूसरी तरफ लोकसभा में भी इस मसले पर हंगामा हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। लोकसभा में भी इस मसले पर बवाल हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। लोकसभा में शिवसेना के विनायक राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने की कोशिश लंबे वक्त से चल रही है। परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगे हैं, जिसकी जांच हो रही है।

 

पढ़ें :- BJP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी, महाराष्ट्र में इनको सौंपी जिम्मेदारी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...