1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Corona: रूस में कोरोना की तेज रफ़्तार से बढ़ रहे मामले, मॉस्को में 11 दिन का लॉकडाउन

Russia Corona: रूस में कोरोना की तेज रफ़्तार से बढ़ रहे मामले, मॉस्को में 11 दिन का लॉकडाउन

रूस में कोरोना की तेज रफ़्तार से बढ़ रहे मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां कोरोना के कहर से हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं। रूस में पिछले 24 घंटे में 40 हजार 096 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Corona: रूस में कोरोना की तेज रफ़्तार से बढ़ रहे मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां कोरोना के कहर से हर दिन रिकॉर्ड संख्या में नए केस आ रहे हैं। रूस में पिछले 24 घंटे में 40 हजार 096 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच 1,159 लोगों ने दम तोड़ दिया। ऐसे में राजधानी मॉस्को में 11 दिन तक लॉकडाउन (Lockdown) जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं।

पढ़ें :- First Sikh court in Britain : ब्रिटेन में पहली सिख कोर्ट का शुभारंभ , घरेलू हिंसा समेत इन मामलों पर होगी सुनवाई

वायरस के तेजी हो रहे प्रसार को को देखते हुए मास्को में सभी गैर जरूरी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवंबर तक सभी गैर-जरूरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। रिटेल दुकानें, रेस्ट्रॉन्ट के साथ ही खेल और मनोरंजन के स्थानों को बंद कर दिया गया है।

यूरोप में इस समय सबसे अधिक नए केस रूस में ही आ रहे हैं। रूस ने भले ही सबसे पहले स्पूतनिक वी और अन्य टीके बना लिए, लेकिन यहां टीकाकरण की दर काफी कम है। हाल के सप्ताह में जिस तेजी से यहां संक्रमण फैल रहा है वह महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...