1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका पर भड़का रूस, जम कर सुनाई खरी- खोटी

अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका पर भड़का रूस, जम कर सुनाई खरी- खोटी

अफगानिस्तान में बढ़ रही अराजकता को लेकर रूस ने अमेरिका को जम कर खरी खोटी सुनाई है।रूस ने अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहरायस है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में बढ़ रही अराजकता को लेकर रूस ने अमेरिका को जम कर खरी खोटी सुनाई है।रूस ने अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहरायस है। शुक्रवार को रूस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में शांति् स्थापित करने में सफल न हो सका। युद्धग्रस्त देश की तेजी से बिगड़ती स्थिति के लिए विदेशी सैनिकों की वापसी को जिम्मेदार ठहराया।

पढ़ें :- WhatsApp ने भारत सरकार को दी धमकी, कहा-देश छोड़ देंगे, पर नहीं तोड़ेंगे एन्क्रिप्शन

अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद ही तालिबान तेजी से अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर कब्जा कर रहा है। आतंकी गुट का दावा है कि उसने अफगानिस्तान के 85 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि व्हाइट हाउस ने विदेशी सैनिकों की वापसी को सकारात्मक तरीके से पेश करने में जुटा हुआ है। लेकिन हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान में अमेरिका सैन्य मिशन नाकाम रहा है।रुसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ उज्बेकिस्तान में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिका पर निशाना साधा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...