1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : पुतिन का इतना है खौफ कि उनके हर अंदाज से डर रही है दुनिया!

Viral Video : पुतिन का इतना है खौफ कि उनके हर अंदाज से डर रही है दुनिया!

पूरी दुनिया का ध्यान इस समय रूस और यूक्रेन (Russia & Ukraine) के बीच जारी तनाव पर है। दोनों देशों के बीच जारी तनातनी से दुनिया के कई देश युद्ध की आशंका से परेशान हैं। वहीं इन सबके बीच दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तनाव के इस दौर में भी मजे ले रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पूरी दुनिया का ध्यान इस समय रूस और यूक्रेन (Russia & Ukraine) के बीच जारी तनाव पर है। दोनों देशों के बीच जारी तनातनी से दुनिया के कई देश युद्ध की आशंका से परेशान हैं। वहीं इन सबके बीच दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तनाव के इस दौर में भी मजे ले रहे हैं।

पढ़ें :- Delhi Mayor Election : एलजी ने मेयर चुनाव कराने के लिए नहीं नामित किया पीठासीन अधिकारी, तो AAP बोली-ये संविधान है की हत्या

बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) के अंदाज और बयानबाजी को लेकर कुछ मीम वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर वायरल एक एनीमेटेड वीडियो में देखा जा सकता है कि व्लादिमिर पुतिन के हर अंदाज से दुनिया के नेता इस तरह खौफजदा हैं कि वह अगर सिगरेट जलाने के लिए आग भी जलाते हैं तो लोग घबराने लगते हैं।

पढ़ें :- First Sikh court in Britain : ब्रिटेन में पहली सिख कोर्ट का शुभारंभ , घरेलू हिंसा समेत इन मामलों पर होगी सुनवाई

ट्विटर पर शेयर किए गए इस मीम को लाखों व्यूज और हजारों लाइक मिल गए है। कई यूजर्स ने इस मीम पर चुटकी लेते हुए कमेंट्स किए हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद में हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं। कभी रूस तो कभी यूक्रेन एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाते हैं। वहीं अन्य देश इनसे शांति और संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद और युद्ध की आशंका से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार में खलबली मची हुई है। क्योंकि युद्ध होने की स्थिति इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...