1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

आजकल युवाओं में रील बनाने का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है जिसका खामियाडा कभी कभी उन्हें अपनी जान गवां कर भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आजकल युवाओं में रील बनाने का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है जिसका खामियाडा कभी कभी उन्हें अपनी जान गवां कर भी भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

वह खंबे से उल्टा लटककर एक्सरसाइज कर रहा था वहीं पास खड़ा दोस्त उसका वीडियो बना रहा था।तभी युवक अचानक सिर के बल धड़ाम से जमीन पर गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि युवक को रील बनाने का शौक था, उसी दौरान खंबा गिरने से नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव का रहने वाले शिवम को रील बनाने का शौक था। शुक्रवार की सुबह गांव के एक सरकारी स्कूल में जिम करने गया था।

शिवम यहां स्कूल की छत पर बने झंडे फहराने वाले पोल से हाथों में ईंट लिए हुए उल्टा लटककर व्यायाम कर रहा था। वहीं पास खड़े उसके दोस्तों के रील बनवा रहा था। इसी दौरान झटके में तेजी से झूलने से खंबा टूट गया। जिससे शिवम सिर के बल नीचे जमीन पर गिर गया। पोल के साथ ईंट आदि भी उसके ऊपर गिर गई। उसके नीचे दबने से शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें :- कृति सेनन केस से समझिए पर्सनालिटी राइट्स क्या हैं, हर इस्तेमाल पर नहीं लगेगी कानूनी रोक

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...