1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Russia- Ukraine War Live : रूस ने अपने 31 दुश्मन देशों की लिस्ट की जारी, अमेरिका-यूक्रेन समेत ये देश शामिल

Russia- Ukraine War Live : रूस ने अपने 31 दुश्मन देशों की लिस्ट की जारी, अमेरिका-यूक्रेन समेत ये देश शामिल

Russia- Ukraine War Live : चीन की मीडिया CGTN ने सोमवार को दावा किया है कि रूस ने अपने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में यूक्रेन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देश शामिल हैं। बता दें कि यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Russia- Ukraine War Live : चीन की मीडिया CGTN ने सोमवार को दावा किया है कि रूस ने अपने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट में यूक्रेन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देश शामिल हैं। बता दें कि यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अर्जी दी थी। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने रूस के खिलाफ सुनवाई को खारिज कर दिया है। बता दें किइस मामले की सुनवाई हेग में हुई थी। यूक्रेन ने कहा है कि रूस उसके देश में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोके। सोमवार की सुबह सुनवाई शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूसी वकीलों के लिए रिज़र्व की गई सीटें खाली पड़ी थीं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

रूस-यूक्रेन वॉर में चीन मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ‘जरूरी मध्यस्थता’ करने को तैयार है। चीन के विदेश मंत्री का ये ध्यान रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले आया है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन के संकट का समाधान करने के लिए चीन हर तरह की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि चीन का रेड क्रॉस यूक्रेन जल्द ही यूक्रेन में सहायता भेजने जा रहा है।

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस के साथ चीन की दोस्ती अभी भी चट्टान की तरह अडिग है। बता दें कि भारतीय समयानुसार आज शाम 5.30 बजे यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे राउंड की वार्ता होनी है। इससे पहले रूस ने यूक्रेन के 4 शहरों में युद्ध विराम की घोषणा की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...