1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Russian President Vladimir Putin : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा, युद्धविराम पर साधी चुप्पी

Russian President Vladimir Putin : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा, युद्धविराम पर साधी चुप्पी

लंबे समय से जारी रूस यूक्रेन संघर्ष में युद्धविराम  को लेकर आशा की  किरण नजर आयी। रूस के राष्ट्रपति ने अपनी तरफ से इस बातचीत की पेशकश की है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russian President Vladimir Putin :  लंबे समय से जारी रूस यूक्रेन संघर्ष में युद्धविराम  को लेकर आशा की  किरण नजर आयी। रूस के राष्ट्रपति ने अपनी तरफ से इस बातचीत की पेशकश की है। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच युद्धविराम की संभावना काफी बढ़ गई है। खबरों के अनुसार,रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को आने वाले दिनों में यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा।

पढ़ें :- दिल्ली में कोरोना-डेंगू के बीच स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 मामले 1,777 के पार, डॉक्टरों ने दी 'सेल्फ-मेडिकेशन' से बचने की सलाह।

पुतिन ने यूक्रेन के सामने बिना शर्त के बातचीत का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेन के साथ होने वाली ये बातचीत इस महीने की 15 तारीख को इस्तांबुल में होगी। पुतिन के इस ऐलान के बाद अब दोनों देशों के बीच शान्ति की उम्मीदें बढ़ गयी है।
आपको बता दें कि अमेरिका लंबे समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम कराने के लिए प्रयास करता रहा है। हालांकि, उसे अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली थी।

पुतिन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली शांति वार्ता को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने दावा किया कि एक बार तो दोनों देशों ने एक संयुक्त मसौदा भी तैयार किया था।

पुतिन ने कहा, “हम कीव अधिकारियों को 2022 में बंद की गई वार्ता को फिर से शुरू करने का प्रस्ताव देते हैं, और मैं जोर देकर कहता हूं कि बिना किसी पूर्व शर्त के।” रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों ने संघर्ष के पहले हफ्तों में इस्तांबुल में सीधी बातचीत की, लेकिन लड़ाई को रोकने पर सहमत नहीं हुए, जो तब से जारी है। पुतिन ने कहा, “हम बिना किसी देरी के गुरुवार 15 मई को इस्तांबुल में (बातचीत) शुरू करने का प्रस्ताव रखते हैं,” उन्होंने कहा कि वह जल्द ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन  (Turkish President Recep Tayyip Erdogan)से बात करेंगे और बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए उनकी मदद मांगेंगे।

पुतिन ने कहा कि वह “यूक्रेन के साथ गंभीर बातचीत के लिए प्रतिबद्ध हैं” और वह “संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करने और एक दीर्घकालिक शांति स्थापित करने” के लिए बातचीत करना चाहते हैं।

पढ़ें :- यूपी के 5 शहरों में 7,452 करोड़ की 20 परियोजनाएं, लखनऊ समेत इन शहरों में बदलेंगे पार्किंग से लेकर बिजनेस हब तक

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...