1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दुखद: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मांडवी चौहान का कोरोना के चलते हुआ निधन, सीएम शिवराज सिंह ने जताया शोक

दुखद: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मांडवी चौहान का कोरोना के चलते हुआ निधन, सीएम शिवराज सिंह ने जताया शोक

आपको बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा, ''मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें, विनम्र श्रद्धांजलि!''

By आराधना शर्मा 
Updated Date

भोपाल: देश भर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं हर तरफ मौत का शोर सुनाई दे रहा है। हर दिन मौत का आंकड़ा दुगना होता जा रहा है। हाल ही में जो खबर आई है वह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ है।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे

बताया जा रहा है कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी लेकिन फिर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। उसके बाद बीते बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। अब आज यानी गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की खबर आई वैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कहा, ”मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें, विनम्र श्रद्धांजलि!”

वहीं दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ, वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं, परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

इसी के साथ मप्र कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, ”कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन की दुःखद खबर है। कांग्रेस परिवार शोक-संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...