HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव के बाद साक्षी मलिक ने रोते हुए कहा-मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव के बाद साक्षी मलिक ने रोते हुए कहा-मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं

भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बड़ा एलान किया है। साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान कर दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बड़ा एलान किया है। साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

 

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से नहीं लड़ेंगे चुनाव! भाजपा इन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार

रोते हुए साक्षी मलिक ने कुश्ती को कहा अलविदा
मीडिया से बातचीत करते हुए साक्षी मलिक की आंखे नम हो गईं। इस दौरान उनके साथ मौजूद बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट भी भावुक दिखे। इस दौरान विनेश फोगाट ने कहा, हमने हर तरीके से कोशिश की तब दिल्ली की सड़कों पर बैठे। हमने स्पष्ट नाम लेकर बताया था कि लड़कियों को बचा लीजिए। हमसे तीन-चार महीने का वेट करने को कहा और कुछ नहीं हुआ। ये जो हम लड़ाई लड़ रहे थे उसमें कामयाब नहीं हो पाये। हमें नहीं पता देश में न्याय कैसे मिलेगा।

बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने अध्यक्ष
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह को चुना गया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योरान को हराया है। संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनके चुने जाने के बाद एक बार फिर विवाद बढ़ गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...