पान मसाला भ्रामक ऐड मामले (Pan Masala Misleading Advertisement Case) में बुधवार को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को बड़ी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने राहत की सांस ली है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर फिलहाल रोक लगा दी है।
नई दिल्ली। पान मसाला भ्रामक ऐड मामले (Pan Masala Misleading Advertisement Case) में बुधवार को बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को बड़ी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान (Salman Khan) ने राहत की सांस ली है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर फिलहाल रोक लगा दी है। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी फाइल मंगाने का निर्देश दिया है, ताकि सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा सके।
यह मामला कंस्यूमर प्रोटेक्शन राइट, 2019 की धारा 72 (Section 72 of the Consumer Protection Act 2019) के तहत चल रही कार्यवाही से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर भ्रामक विज्ञापन का मुद्दा उठाया गया था। 2 जज की बेंच इस केस की सुनवाई कर रही थी जिसमें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एपी साहि और सदस्य भारतकुमार पांडे शामिल हैं।
आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक विवादित आदेशों के तहत कोई भी आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, जिला आयोग द्वारा जारी किसी भी वारंट की कानूनी कार्यवाही भी अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी। शिकायतकर्ता अधिवक्ता योगेंद्र सिंह बडियाल को नोटिस जारी किया गया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल, 2026 को तय की गई है।
सलमान खान की फिल्म की रिलीज टली
अब अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही ‘मातृभूमि’ (Matrubhumi) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) रखा गया था। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) के साथ सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म अगस्त में आएगी। इसके साथ ही सलमान खान (Salman Khan) साउथ में कदम रखने जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर ने दिल राजू के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। ये एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म होगी। सलमान के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Lady Superstar Nayanthara) फिल्म में लीड रोल अदा करेंगी।