HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस के सख्ती में टूटा समर सिंह, आकांक्षा दुबे के साथ रिश्ते के खोला राज, कहा कि वह थी महत्वाकांक्षी

यूपी पुलिस के सख्ती में टूटा समर सिंह, आकांक्षा दुबे के साथ रिश्ते के खोला राज, कहा कि वह थी महत्वाकांक्षी

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह (Samar Singh) को कस्टडी रिमांड (Custody Remand) जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को समर सिंह (Samar Singh)  ने यूपी पुलिस (UP police) को बताया कि वह और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह (Samar Singh) को कस्टडी रिमांड (Custody Remand) जारी है। दूसरे दिन शुक्रवार को समर सिंह (Samar Singh)  ने यूपी पुलिस (UP police) को बताया कि वह और आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) लगभग 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब रहे। इसके बाद कामकाज के सिलसिले में ही औपचारिक बातचीत होती थी।

पढ़ें :- Viral video: यूपी पुलिस का आरोपी को बर्बरता पूर्वक पीटते वीडियो वायरल, ईंट से पीट पीट कर कार में बैठाया

 

बता दें कि वाराणसी सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh)  और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। समर बीते गुरुवार से पुलिस कस्टडी रिमांड (Custody Remand)  पर है और संजय जिला जेल में है।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

पुलिस की पूछताछ में दूसरे दिन समर सिंह (Samar Singh)  ने बताया कि उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी। आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया।

पढ़ें :- यूपी सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा STF के हत्थे, पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं कई आरोपी

भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी आकांक्षा

समर ने कहा कि आकांक्षा एक महत्वाकांक्षी युवती थी। तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी। आकांक्षा से लेनदेन और बकाया के विवाद के सवाल पर समर ने कहा कि जो भी काम उन्होंने हमारे साथ किया, उसका समय से भुगतान कर दिया गया था। एकाध-दो बेहद छोटे भुगतान बाकी थे और उनका भुगतान भी नियमानुसार हो जाता।

समर सिंह ने पुलिस (Samar Singh)  से कहा कि उसकी ओर से मानसिक या मौखिक रूप से कभी कोई ऐसी बात नहीं की गई, जिससे कि आकांक्षा को ठेस पहुंचती। फिलहाल, समर सिंह से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे 17 अप्रैल की शाम जिला जेल में दाखिल किया जाएगा।

आकांक्षा की सहेली को पुलिस ने किया तलब

मुंबई में रहने वाली आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  की एक सहेली को सारनाथ थाने की पुलिस ने नोटिस भेज कर तलब किया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बीते 12 अप्रैल को सारनाथ थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुंबई में रहने वाली अपनी बेटी की सहेली से पूछताछ करने का अनुरोध किया था।

पढ़ें :- यूपी पुलिस कर्मियों की 22 से 27 मार्च तक छुट्टियां रद्द, अवकाश पर गए जवानों को बुलाने के आदेश

मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी की सहेली ने जल्दबाजी में शव की अंत्येष्टि कराई थी। अंत्येष्टि के समय बेटी का मोबाइल भी उसके पास था। इस दौरान जो भी रिश्तेदार कॉल कर रहे थे, उनका फोन वह नहीं रिसीव कर रही थी। मोबाइल का पूरा डेटा भी हटा दिया गया था, इसलिए आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी सहेली से पूछताछ किया जाना जरूरी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...