‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के करीब 14 महीने बाद कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के जरिए जोरदार वापसी की है। इस वीडियो में उन्होंने लंबे समय से चल रही आलोचनाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और कई एक्टर्स, कॉमेडियंस व सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर तंज कसे। इसी दौरान उन्होंने टीवी के चर्चित सुपरहीरो किरदार...
Samay Raina Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के करीब 14 महीने बाद कॉमेडियन-यूट्यूबर समय रैना ने ‘स्टिल अलाइव’ वीडियो के जरिए जोरदार वापसी की है। इस वीडियो में उन्होंने लंबे समय से चल रही आलोचनाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी और कई एक्टर्स, कॉमेडियंस व सोशल मीडिया क्रिएटर्स पर तंज कसे। इसी दौरान उन्होंने टीवी के चर्चित सुपरहीरो किरदार ‘शक्तिमान’ और उससे जुड़े अभिनेता मुकेश खन्ना पर भी टिप्पणी की, जिसके बाद यह विवाद फिर से गर्मा गया है।
समय का जवाब शक्तिमान को
वीडियो में समय रैना ने पुराने विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कई लोग उनके खिलाफ सामने आए थे, जिनमें ‘शक्तिमान’ भी शामिल थे। मुकेश ने कहा था कि समय देश के युवाओं को बिगाड़ रहे हैं कमबैक वीडियो में समय ने शक्तिमान को रडार में ले लिया, समय बोले- उस वक्त सब अपना—अपना ज्ञान देने आ गए थे। शक्तिमान भी आ गया था, शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा? सॉरी शक्तिमान वो कह रहा था- ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर होगा। मैं नहीं जानता आपमें से कितने लोगों ने शक्तिमान देखा तब हर सप्ताह एक न्यूज आती थी कोई बच्चा शक्तिमान देखकर छत से कूद गया तूने बच्चे मारे हैं भाई, तू क्या बोल रहा है मुझे।
समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है:- ‘शक्तिमान’
View this post on Instagram
इसके बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा और तीखा पोस्ट शेयर करते हुए समय रैना पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि समय रैना तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है, वो भी मुंह काला करके। कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, लाख शीशियों में रखो। बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी! समय रैना की भी एक दुम है कितना भी मारो, सीधा करो वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है, वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ पकाया हुआ, पूरे देश ने लताड़ा ‘मारा’। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज़ बाक़ी है उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहाँ बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है!
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, यह पूरा विवाद उसी समय से जुड़ा है जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना की आलोचना हुई थी। उस वक्त मुकेश खन्ना समेत कई कलाकारों ने कहा था कि इस तरह का कंटेंट युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकता है। अब समय रैना के कमबैक वीडियो में दिए गए जवाब के बाद यह विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। फिलहाल दोनों के बीच रोस्टिंग तेज हो गई है और यह मुद्दा सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री तक चर्चा का विषय बना हुआ है।