1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौ माता के मांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

गौ माता के मांस से कमाई करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati) रविवार को लालगंज पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित किया। बृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में शंकराचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लालगंज। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati) रविवार को लालगंज पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मीडिया और अनुयायियों को संबोधित किया। बृजेंद्र नगर के दुर्गा माता मंदिर परिसर में शंकराचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति गौ माता को मानता है वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता। जो ऐसा करता है, वह किसी भी दशा में हिंदू नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि गाय के मांस से आय करने वालों को सनातन समाज कभी माफ नहीं करेगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...

जो व्यक्ति गौ माता को मानता है वह उस पर अत्याचार नहीं कर सकता

उन्होंने प्रयागराज में बटुकों के साथ हुई मारपीट और उनकी चोटी खींचने की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि बटुकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई विधर्मी करता तो समझ में आता, लेकिन जो खुद को हिंदू कहते हैं और हिंदुओं के वोट से सत्ता में आते हैं, उन्हीं के शासन में ऐसी घटनाएं होना चिंताजनक है।

बटुकों की चोटी खींचना सनातन धर्म की ध्वजा पर प्रहार करने जैसा है

शंकराचार्य ने कहा कि चोटी सनातन धर्म की ध्वजा के समान है। चोटी खींचना सनातन धर्म की ध्वजा पर प्रहार करने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होती और पुलिस भी ऐसा करती है या उसका समर्थन होता है, तो वहां हिंदुओं की सरकार कैसे मानी जा सकती है।

पढ़ें :- Middle East War : राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ,बोले- 'पीएम मोदी स्थिति पर रख रहे हैं कड़ी नजर, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

गौ प्रतिष्ठा को लेकर धर्मयुद्ध का शंखनाद चल रहा है

उन्होंने कहा कि गौ प्रतिष्ठा को लेकर धर्मयुद्ध का शंखनाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी 11 मार्च को लखनऊ के मान्यवर कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल पर गौ माता को राज्य माता और राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर कार्यक्रम होगा। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता महेश प्रसाद शर्मा ने किया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, सुमित यादव, राजेंद्र चौहान, नीरज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...