HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sanjay Raut का केंद्र पर बड़ा अटैक, बोले- BJP मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की रच रही है साजिश

Sanjay Raut का केंद्र पर बड़ा अटैक, बोले- BJP मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की रच रही है साजिश

शिवसेना के राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने शुक्रवार को मुंबई को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी मुंबई को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है। राउत ने मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने के प्रयासों के अपने पास सबूत होने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक प्रजेंटेशन भी केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। शिवसेना के राज्यसभा सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने शुक्रवार को मुंबई को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी मुंबई को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रच रही है। राउत ने मुंबई को केंद्र शासित राज्य बनाने के प्रयासों के अपने पास सबूत होने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस आशय का एक प्रजेंटेशन भी केंद्रीय गृह मंत्रालय में प्रस्तुत किया गया है।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था। मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है। बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है। यह सब पिछले दो महीनों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह मैं जो कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) भी इस घटनाक्रम से वाकिफ हैं।

सोमैया इस मामलें जा सकते हैं कोर्ट

राउत ने दावा किया कि अगले कुछ महीनों में किरीट सोमैया के नेतृत्व वाला समूह यह कहते हुए कोर्ट जा सकता है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है। इसलिए महानगर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए। राउत ने कहा कि सोमैया इससे पूर्व मराठी को स्कूलों में अनिवार्य भाषा बनाने के राज्य सरकार के निर्णय को भी चुनौती दे चुके हैं।

बता दें, दशकों तक दोस्त रहे शिवसेना-भाजपा के बीच इन दिनों जबर्दस्त घमासान चल रहा है। राउत व सोमैया के बीच जुबानी जंग अदालत तक पहुंच चुकी है। राउत ने सोमैया पर आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चंदा जुटाने व उसमें धांधली के आरोप लगाए हैं। इस मामले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने मुंबई के ट्रॉम्बे थाने में सोमैया के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया है।

पढ़ें :- Delhi unclaimed bag :  दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग बरामद , बम स्कॉड मौके पर मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...