1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sanjay Singh arrested: आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Sanjay Singh arrested: आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई दिल्ली शराब नीति मामले में की गयी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ईडी ने सुबह उनके घर पर छापेमारी की गयी थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sanjay Singh arrested: प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई दिल्ली शराब नीति मामले में की गयी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ईडी ने सुबह उनके घर पर छापेमारी की गयी थी। दोपहर के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार लिया। इससे पहले इसी मामले में सांसद के कई अन्य करीबी लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई थी। वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं, इस खबर के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें :- आम चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी पर SC ने ED से मांगा जवाब, जजों ने ASG से सवालों की बौछार

ईडी की कार्रवाई के बाद हलचल तेज
बता दें कि, आप सांसद संजय सिंह के यहां ईडी की छापेमारी के बाद बयानबाजी तेज हो गयी है। सीएम केजरीवाल ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। वहीं, भाजपा की तरफ से भी इसको लेकर पलटवार किया गया था। भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस पूरे प्रकरण में सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...