HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद संजय सिंह की आई प्रति​क्रिया, कही ये बातें

कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद संजय सिंह की आई प्रति​क्रिया, कही ये बातें

खेल मंत्रालय के इस निर्णण पर संजय सिंह की प्रति​क्रिया आई है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि, मैं फ्लाइट में था। मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। पहले मुझे पत्र देखने दीजिए, उसके बाद ही मैं कोई टिप्पणी करूंगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय खेल मंत्रालय ने रविवार को बड़ा निर्णय लिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है। खेल मंत्रालय के इस निर्णण पर संजय सिंह की प्रति​क्रिया आई है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि, मैं फ्लाइट में था। मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। पहले मुझे पत्र देखने दीजिए, उसके बाद ही मैं कोई टिप्पणी करूंगा।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

बता दें कि, संजय सिंह को बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह का करीबी माना जाता है। वे गुरुवार को ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद से ही महिला पहलवानों की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा था। महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया, जबकि बजरंग पुनिया ने पद्म श्री को लौटने का एलान कर दिया था। वहीं, अब खेल मंत्रालय की तरफ से बड़ा निर्णय लिया गया है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है।

बता दें कि, खेल मंत्रालय ने अपने निर्देश में कहा है, WFI के नवनिर्वाचित कार्यकारी निकाय द्वारा लिए गए फैसले पूरी तरह से नियमों के खिलाफ हैं और WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं। इन फैसलों से नए अध्यक्ष की मनमानी दिखाई देती है, जो सिद्धांतों के खिलाफ है और पारदर्शिता से रहित हैं निष्पक्ष खेल, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन महत्वपूर्ण है। एथलीटों, हितधारकों और जनता के बीच विश्वास बनाना महत्वपूर्ण है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...