HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Save The Environment : चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी सोच को कागज पर उकेरा, राजीव कुमार मेहतानी ने किया पुरस्कृत

Save The Environment : चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी सोच को कागज पर उकेरा, राजीव कुमार मेहतानी ने किया पुरस्कृत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विराट खंड-2 शाखा के स्वयं सेवकों ने अनोखी पहल करते हुए बीते दिनों हनीमैन चौराहा​ स्थित प्रेरणा पार्क में बच्चों में भावाभिव्यक्ति के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्राधार गण शिक्षक राजीव कुमार मेहतानी थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विराट खंड-2 शाखा के स्वयं सेवकों ने अनोखी पहल करते हुए बीते दिनों हनीमैन चौराहा​ स्थित प्रेरणा पार्क में बच्चों में भावाभिव्यक्ति के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्राधार गण शिक्षक राजीव कुमार मेहतानी थे। राजीव कुमार मेहतानी ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को कागज, राइटिंग पैड, कलर,ब्रश,पेंसिल सहित जरूरी सामग्री उपलब्ध कराया।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

चित्रकला प्रतियोगिता में राजीव कुमार मेहतानी की बेटी भव्या मेहतानी ने भी काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भव्या मेहतानी ने  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की हर संभव मदद की। चित्रकला प्रतियोगिता के मुख्य सूत्राधार गण शिक्षक राजीव कुमार मेहतानी ने कहा कि बच्चों में भावाभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम कला है। इसके लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में कल्पना शक्ति और सृजनात्मकता का विकास होता है।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

चित्रकला प्रतियोगिता में 14 बच्चों ने हिस्सा लिया। शनाया,रूद्रांश गहरवार,रिषभ पाठक, जावेद ने अपनी कला प्रदर्शन किया। जिनकी उम्र तीन 14 वर्ष तक थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बिस्किट का पैकेट व उपयोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता साढ़े पांच बजे से साढ़े बजे तक सम्पन्न हुई।

इस दौरान शाखा कार्यवाह डॉ.डीपी पाठक ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिता की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. पाठक ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान राघवेंद्र प्रकाश सिंह, हरी शंकर ​श्रीवास्वत, संतोष सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...