1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sawan 2022: मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, लोक-कल्याण के लिए की कामना

Sawan 2022: मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक, लोक-कल्याण के लिए की कामना

सावन की शुरूआत आज से हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। करीब एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sawan 2022: सावन की शुरूआत आज से हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। करीब एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी जी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेल, सफेद कमल, कनरे, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया था। बता दें कि, सीएम योगी आदित्यनाथ पहले मानसरोवर मंदिर और मानसरोवर रामलीला मैदान में पर्यटन विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यक्रम का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक विपिन सिंह, पुष्पदंत जैन व अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...