1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Special : सावन में करें राशि अनुसार करें भगवान महादेव की पूजा, ग्रह दोष होंगे शांत

Sawan Special : सावन में करें राशि अनुसार करें भगवान महादेव की पूजा, ग्रह दोष होंगे शांत

सावन का मास में जप, तप और आराधना का विशेष महत्व है। यह मास भगवान शिव को समर्पित है। शिव साहीत्य के अनुसार, सावन मास में भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने राशि के अनुसार पूजा करने पर कुडली के ग्रह दोष होंगे शांत हो जाते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Special : सावन का मास में जप, तप और आराधना का विशेष महत्व है। यह मास भगवान शिव को समर्पित है। शिव साहीत्य के अनुसार, सावन मास में भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने राशि के अनुसार पूजा करने पर कुडली के ग्रह दोष होंगे शांत हो जाते है। सावन मास में शिव पूजा में प्रयोग होन वाली वस्तुएं आसानी उपलब्ध हो जाती है। आइये जानते है राशि अनुसार शिव पूजा के बारे में।

पढ़ें :- श्रावण मास का महात्म्य सुनने मात्र से सिद्धि प्राप्त होती है : पंडित देवेंद्र भट्ट

मेष: गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें
आपकी राशि के जातक बेलपत्र, लाल चंदन और लाल फूल से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। गुलाब वाले जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

वृष :महामृत्युंजय का मंत्र जाप करें
सावन में आपकी राशि के लोग गाय के दूध, दही, सफेद फूल, गंगाजल आदि से शिव जी की पूजा करें। केवड़े और दही से शिवलिंग का अभिषेक करें। महामृत्युंजय का मंत्र जाप या ओम नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन: पानी में दही मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें
आप श्रावण मास में भांग, धतूरा, कुश, मूंग और दूब से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। पानी में दही मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

कर्क: गन्ने का रस भी अर्पित कर सकते हैं
सावन में भगवान शिव को सफेद फूल, चंदन, इत्र, गाय का दूध, भांग आदि चढ़ाएं।  घी से रुद्राभिषेक करें। ओम चंद्रमौलेश्वर नम: मंत्र का जाप आपके लिए शुभ फलदायी होगा।

पढ़ें :- Sawan Special: भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं ये 7 फूल, सावन में जरूर भगवान को करें अर्पित

सिंह: घी का दीप महादेव के लिए जलाएं
सावन माह में आप पानी में गुड़ मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। मदार का फूल, गेहूं, लाल फूल चढ़ाएं। ओम नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ओम नम: मंत्र का जाप करें। पूजा के समय घी का दीप महादेव के लिए जलाएं।

कन्या: गन्ने का रस भी चढ़ा सकते हैं
भगवान शंकर का भांग, बेलपत्र, दूब, पान, धतूरा, गंगाजल आदि से पूजन करें। गन्ने का रस भी चढ़ा सकते हैं। आपके लिए भी फलदायी मंत्र है ओम नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ओम नम:.

तुला : इत्र से शिवजी का अभिषेक करें
श्रावण मास में कन्या राशि के जातक शिवजी को सफेद चंदन, गंगाजल, दही, शहद, श्रीखंड आदि अर्पित करें. इत्र से शिवजी का अभिषेक करें या गंगाजल में चंदन मिलाकर अर्पित करें।

वृश्चिक:ओम हौम ओम जूं स: मंत्र के जाप
भगवान शिव को सावन में लाल गुलाब या कोई लाल फूल, बेलपत्र अर्पित करें. पंचामृत से बनाकर उससे शिवलिंग का अभिषेक करें। ओम हौम ओम जूं स: मंत्र के जाप से शुभ फल की प्राप्ति होगी। शिवजी आपकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

धनु :  गाय के दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें
आप सावन माह में भगवान महादेव को पीले फूल या पीला गुलाब, पीले फूलों की माला, बेलपत्र, पीला चंदन, मिश्री चढ़ाएं। गाय के दूध में हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।  ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नम: का जाप करें।

पढ़ें :- Sawan Special : बेलपत्र चढ़ाने की भी विधि होती है, ऐसा होना चाहिए बेलपत्र

मकर: उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं
आपकी राशि के लोगों को शिवजी को नीलकमल या नीले फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए। नारियल पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ओम हौम ओम जूं स: मंत्र का जाप करें। देवों के देव महादेव आपकी रक्षा करेंगे।

कुंभ: राशि के लोगों के लिए ओम हौम ओम जूं स: मंत्र आपके लिए हितकारी रहेगा
श्रावण मास में आप भगवान भोलेनाथ को नीले पुष्प, शमी के पत्ते, गन्ने का रस, शमी के फूल आदि चढ़ाएं। तिल के तेल से महादेव का अभिषेक करें। उड़द से बनी मिठाई अर्पित करें। ओम हौम ओम जूं स: मंत्र आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन राशि : ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जाप करें
इस राशि के जातकों को सावन मास में शिव पूजा के लिए पीले फूल, गन्ने का रस, केसर या दूध में केसर मिलाकर उपयोग करना चाहिए। नागकेसर और पीली सरसों भी अर्पित कर सकते हैं। ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जाप करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...