1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब छुट्टी के दिन शिक्षकों को नहीं बुला सकते हैं स्कूल, योगी सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

अब छुट्टी के दिन शिक्षकों को नहीं बुला सकते हैं स्कूल, योगी सरकार जल्द जारी करेगी आदेश

उत्तर प्रदेश में अब शिक्षकों को उनकी छुट्टी के दिन ड्यूटी पर नहीं बुला सकते। माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director of Secondary Education) की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया जा चुका है, लेकिन इस आदेश का अमल नहीं हो पा रहा है। लिहाजा अब शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब शिक्षकों को उनकी छुट्टी के दिन ड्यूटी पर नहीं बुला सकते। माध्यमिक शिक्षा निदेशक (Director of Secondary Education) की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया जा चुका है, लेकिन इस आदेश का अमल नहीं हो पा रहा है। लिहाजा अब शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।

पढ़ें :- होली से पहले योगी सरकार ने गैस सिलिंडर रीफिल सब्सिडी का दिया तोहफा, सीएम बोले-होली है समता का पर्व

दरअसल, पिछले दिनों छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस (DIOS) के तरफ से बुलाया गया था। कई जगहों पर स्कूल का समय निकल जाने के बाद टीचर्स को बुलाया गया था, जिसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन में उच्च अधिकारियों से शिकायत की। निदेशालय में भी इस संबंध में सूचना दी गई है।

अब इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of Secondary Education) ने संबंधित डीआईओएस (DIOS) को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है। जल्द ही शासन की ओर से इसे लेकर कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे। इसमें ये व्यवस्था दी जा रही है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक (Joint Director of Education) से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...