1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. समुद्री चक्रवात ​ताउते का दिल्ली में भी असर, आज सुबह से ही हो रही बारिश

समुद्री चक्रवात ​ताउते का दिल्ली में भी असर, आज सुबह से ही हो रही बारिश

समुद्री चक्रवात तूफान ताउते का असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखेने को मिला है। मंगलवार सुबह से यहां पर बादल छाए हुए थे। वहीं, बुधवार सुबह से यहां पर बारिश हो रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समुद्री चक्रवात तूफान ताउते का असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखेने को मिला है। मंगलवार सुबह से यहां पर बादल छाए हुए थे। वहीं, बुधवार सुबह से यहां पर बारिश हो रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बारिश के चलते राजधानी दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली में बुधवार का दिन भीगा-भीगा रहेगा। सुबह से दी दिल्ली में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में आज तेज बरसात होगी।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम की यह गतिविधि गुरुवार को भी जारी रहेगी। बता दें कि, समुद्री तूफान ताउते का असर यूपी में भी देखने को मिलेगा।

आज मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर सहित विभिन्न यूपी पश्चिमी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी चलेगी।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...