1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. व्हीलचेयर पर आये बुजुर्ग संत को देखते ही सीएम योगी पहुंचे उनके पास, पूरी हुई मुराद

व्हीलचेयर पर आये बुजुर्ग संत को देखते ही सीएम योगी पहुंचे उनके पास, पूरी हुई मुराद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय गोरखपुर में हैं। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने 500 से ज्यादा फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए जनता की समस्यों का त्वरित निस्तारण के आदेश दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय गोरखपुर में हैं। जनता दर्शन के दौरान उन्होंने 500 से ज्यादा फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए जनता की समस्यों का त्वरित निस्तारण के आदेश दिए हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

जनता की समस्या सुनने के दौरान व्हील चेयर पर आए बुजुर्ग संत ओमकारनाथ को देखते ही सीएम योगी उनके पास पहुंचे और उनकी समस्या सुनकर उनकी मुराद पूरी की। संत ओमकारनाथ ने सीएम को बताया कि वह एक यज्ञ करा रहे हैं। यज्ञ से पहले गोरक्षपीठाधीश्‍वर से मिलने की आस थी।

इसके कारण आज यहां आया था और ये आस भी पूरी हो गई। सीएम ने काफी देर तक उनसे बात की। इसके बाद मंदिर कार्यालय से यज्ञ के लिए मदद दिलाई। सीएम ने मंदिर में महंत ओमकारनाथ का आदर-सत्‍कार कर उन्‍हें विदा किया।

इसके पहले जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं का तत्वरित निस्तारण करें। इस काम में कोई टालमटोल नहीं होनी चाहिए। समाधान भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए ताकि पीड़ित संतुष्ट हो जाए।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...