1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. September 2023 Festival : सितंबर माह में रहेगी उत्सवों की धूम, देंखे त्योहारों की पूरी लिस्ट

September 2023 Festival : सितंबर माह में रहेगी उत्सवों की धूम, देंखे त्योहारों की पूरी लिस्ट

सनातन संस्कृति में तीज त्योहारों का बहुत महत्वहै। लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर त्योहारों के उत्सव मनाते है। सितंबर का महीने शुरू होने वाला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

September 2023 Festival : सनातन संस्कृति में तीज त्योहारों का बहुत महत्व है। लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर त्योहारों के उत्सव मनाते है। सितंबर का महीने शुरू होने वाला है। सितंबर माह में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कई धार्मिक उत्सव मनाए जाएंगे। इस माह में जहां कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी तक कई बड़े त्योहार पड़ेंगे। वहीं  पितृ पक्ष की शुरुआत होगी। इस साल सितंबर प्रतिपदा तिथि से शुरू हो रहा है और अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि को समाप्त होगा। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से बड़े त्योहार पड़ने वाला हैं।

पढ़ें :- Ganesh Chaturthi 2023 : गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार करें 'गणपति बप्पा' के मंत्रों का जाप, बरसेगी कृपा

गणेश चतुर्थी
भगवान गणेश की पूजा का खास उत्सव गणेशोत्सव  पूरे उल्लास के साथ माई जाती है।
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की धूमधाम अलौकिक लगती है। 10 दिनों तक चलने वाला ये गणेश उत्सव भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शुरू होता है और चतुर्दशी तिथि को खत्म होता है।

1 सितंबर 2023- भाद्रपद मास शुरू
2 सितंबर 2023- कजरी तीज
3 सितंबर 2023- संकष्टी चतुर्थी
6 सितंबर 2023- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी
7 सितंबर 2023- जन्माष्टमी, दही हांडी
10 सितंबर 2023- अजा एकादशी
12 सिंतबर 2023- प्रदोष व्रत
13 सितंबर 2023- मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर 2023- भाद्रपद अमावस्या, भादो अमावस्या, दर्श अमावस्या
17 सितंबर 2023- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति (सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश)
18 सितंबर 2023 – हरतालिका तीज
19 सितंबर 2023- गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
20 सितंबर 2023: ऋषि पंचमी, स्कंद षष्ठी
22 सिंतबर 2023- ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, दुर्गा अष्टमी
23 सितंबर 2023- राधा अष्टमी
25 सितंबर 2023- पार्श्व एकादशी, परिवर्तिनी एकादशी
26 सितंबर 2023- वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्की द्वादशी
27 सितंबर 2023- बुध प्रदोष व्रत
28 सितंबर 2023- गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
29 सितंबर 2023- पितृपक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा
30 सितंबर 2023- द्वितीया पितृपक्ष श्राद्ध, आश्विन मास शुरू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...