HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update : घने कोहरे से दिल्ली-NCR में कई ट्रेन और विमान लेट, सफदरजंग का लुढ़का 1.9 डिग्री तापमान

Weather Update : घने कोहरे से दिल्ली-NCR में कई ट्रेन और विमान लेट, सफदरजंग का लुढ़का 1.9 डिग्री तापमान

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। देश के हर कोने में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। ठंड के कारण लोगों की हालत काफी खराब बताई जा रही है। 

By प्रिया सिंह 
Updated Date

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। देश के हर कोने में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। ठंड के कारण लोगों की हालत काफी खराब बताई जा रही है। वहीं दिल्ली में घने कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड ने दिल्ली-एनसीआर को परेशान कर रखा है। रविवार सुबह सफदरजंग बेस स्टेशन पर मिनिमम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। सफदरजंग में यह पिछले दो साल का सबसे कम तापमान है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

बताया जा रहा है कि कश्मीर में शनिवार से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि  श्रीनगर में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में -7.4 डिग्री, गुलमर्ग में -4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है | रात में चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की आशंका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...