1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Shaitan’ First look out: Ajay Devgn की ‘शैतान’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

‘Shaitan’ First look out: Ajay Devgn की ‘शैतान’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। फैंस में आज भी उनका जबरदस्त क्रेज है। लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। इस बीच अजय के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Shaitan’ First look out: अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। फैंस में आज भी उनका जबरदस्त क्रेज है। लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। इस बीच अजय के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। आज शुक्रवार (19 जनवरी) को अजय की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ (movie ‘shaitan’)  की घोषणा कर दी गई। फिल्म का फर्स्ट लुक इसके टाइटल से एकदम मैच करता है।

पढ़ें :- Budget 2026 : यूट्यूबर्स और गेमिंग सेक्टर की बल्ले-बल्ले, कंटेंट क्रिएटर्स पर मोदी सरकार ने लुटाए करोड़ों रुपये

इस फिल्म का डायरेक्शन ‘क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्में बना चुके विकास बहल कर रहे हैं। सुपरनेचुरल जॉनर की फिल्म ‘शैतान’ के पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

पढ़ें :- फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में सलमान खान के लुक पर किया गया तंज, अभिनेता ने दिया जवाब, कहा-मैं कर्नल हूं भैया

अजय की इस साल एक के बाद एक कई फिल्में आएंगी। वे ‘सिंघम 3’, ‘रेड 2’, ‘औरों में कहां दम था’ और ‘शराबी’ फिल्म में भी दिखेंगे। ‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट 15 अगस्त तय हो चुकी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...