1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का शर्मनाक बयान-लड़कियों को न दें मोबाइल, लड़कों संग जाती हैं भाग

यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का शर्मनाक बयान-लड़कियों को न दें मोबाइल, लड़कों संग जाती हैं भाग

उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मीडिया ने यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मीना कुमारी ने सवाल किया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर मीडिया ने यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मीना कुमारी ने सवाल किया है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मीना कुमारी ने शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियां मोबाइल पर घंटों बात करती हैं और फिर लड़कों के साथ भाग जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ समाज को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। तभी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। श्रीमती मीना कुमारी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए कहीं न कहीं मां ​ही जिम्मेदार होती है। उन्होंने अपील की है कि मां अपनी ​बेटियों पर विशेष ध्यान दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...