HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Vakri on Shani Amavasya 2023: वर्षें बाद बन रहा शनि का ऐसा अद्भुत संयोग, जीवन में बड़ा बदलाव लाएंगे न्याय के देवता

Shani Vakri on Shani Amavasya 2023: वर्षें बाद बन रहा शनि का ऐसा अद्भुत संयोग, जीवन में बड़ा बदलाव लाएंगे न्याय के देवता

शनि देव सबको अवसर देते है। इनकी कृपा से चमत्कार हो जाते है।व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा देते है।  17 जून 2023, शनिवार को आषाढ़ माह की अमावस्या है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Vakri on Shani Amavasya 2023 : शनि देव सबको अवसर देते है। इनकी कृपा से चमत्कार हो जाते है। व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा देते है।  17 जून 2023, शनिवार को आषाढ़ माह की अमावस्या है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, अमावस्या का दिन पितृ गण को को प्रसन्न करने के लिए विशेष दिन होता है। इस दिन विधि विधान से किए गए उपाय, शनि का दान शनिदेव की विशेष कृपा दिलाता है।  इस वर्ष शनि अमावस्‍या के दिन शनि ग्रह एक और अद्भुत संयोग बना रहे हैं। 30 साल बाद शनि स्‍वराशि कुंभ में हैं और 17 जून, शनि अमावस्‍या के दिन से ही शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि अमावस्‍या से शनि की वक्री चाल सभी जातकों के जीवन में परिवर्तन लेकर आएगी। इस शनि अमावस्‍या पर शनि के उपाय जरूर कर लेने चाहिए।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

शनि के उपाय
शनि अमावस्‍या के दिन शनि के बीज मंत्र ‘ऊँ शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु पीतये, शं योरभिस्रवन्तु न: .. शं नम:..’ का जाप करना चाहिए।
शनि अमावस्‍या के दिन व्रत करना चाहिए और मीठी वस्‍तु खाकर व्रत खोलना चाहिए।
शनि अमावस्‍या के दिन काली तिल, काली उड़द, काले कपड़ों, काले जूतों का दान करना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...