HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Shinzo Abe Case: पूर्व पीएम शिंजो आबे को क्यों मारी गोली? पुलिस पूछताछ में शूटर ने किया खुलासा

Shinzo Abe Case: पूर्व पीएम शिंजो आबे को क्यों मारी गोली? पुलिस पूछताछ में शूटर ने किया खुलासा

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की शुक्रवार एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारादात के बाद हमलावार को दबोच लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व पीएम पर हमला करने की हमलावार काफी पहले से योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Shinzo Abe Case: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की शुक्रवार एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारादात के बाद हमलावार को दबोच लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व पीएम पर हमला करने की हमलावार काफी पहले से योजना बना रहा था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया गया है।

पढ़ें :- Texas Ferry Collision : टेक्सास में पुल से टकरा गई ईंधन ले जा रही नौका , अधिक तेल गिरने की आशंका

मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिंजो आबे की हत्या क्यों हुई इसकी पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो हमलावर तेत्सुया यामागामी उनसे असंतुष्ट था और उन्हें मारना चाहता था। आबे का हत्यारा 41 वर्षीय शख्स जापानी मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य रह चुका है।

बताया जा रहा है कि उसने जिन गोलियों से हमला किया था वे खुद से बनाई गोलियां थीं। अधिकारियों ने बताया कि शूटर के घर से विस्फोटक मिले हैं। बता दें कि, शिंजो आबे की शुक्रवार एक कार्यक्रम के दौरान पीछे से गोली मारी गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हमलावर तेत्सुया यामागामी को मौके से ही पकड़ लिया।

हालांकि पुलिस ने हमलावर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। लेकिन जापानी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि संदिग्ध ने 2005 तक सेना में तीन साल बिताए थे। जापानी मीडिया द्वारा पुलिस के हवाले से कहा गया है कि बंदूकधारी हमलावर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने कहा कि उसने अबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उनसे ‘असंतुष्ट’ था।

 

पढ़ें :- T20 WC Warm-Up Match: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी; जानें भारत की कब और किससे होगी भिड़ंत

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...