1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, राजनेताओं ने जताया दुख

Shinzo Abe Shot : शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, राजनेताओं ने जताया दुख

Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को सुबह जानलेवा हमला हुआ है। इस पर दुनियाभर के नेता दुख जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। वाइट हाउस (White House) ने भी इस पर दुख जताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को सुबह जानलेवा हमला हुआ है। इस पर दुनियाभर के नेता दुख जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। वाइट हाउस (White House) ने भी इस पर दुख जताया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लिखा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे (Shinzo Abe)  पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Prime Minister Fumio Kishida) की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल शिंजो आबे की हालत नाजुक है। इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे (Shinzo Abe)  को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। किशिदा ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं पूर्व पीएम की जान बच जाए।

वहीं वाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe)  के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Former Congress President Rahul Gandhi) ने भी शिंजो आबे (Shinzo Abe)  पर हुए हमले की निंदा की है। वह बोले कि शिंजो आबे पर हुए हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने भारत-जापान रिश्तों को मजबूत किया था। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

शिंजो आबे (Shinzo Abe)   पर हमले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे दोस्त पर हुए हमले की बात सुनकर मैं दुखी हूं।

शिंजो आबे पर आज जापान के नारा शहर में हमला हुआ था। उस दौरान वह चुनाव प्रचार के लिए वहां थे और भाषण ही दे रहे थे। बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। हमलावर को घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था। हमलावर का नाम Yamagami Tetsuya है। वह सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य बताया जा रहा है। उसने शॉटगन से यह हमला किया था। फिलहाल शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हालत नाजुक है। उनका दिल काम नहीं कर रहा है। वहीं उनको सांस भी नहीं आ रही है। गोली लगने के बाद 67 साल के शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...