1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking News: इस आदमी की हैं सौ से अधिक बीवीयां, दर्जन भर से अधिक देश और राज्यों की हैं पत्नियां, शादी के किस्से जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Shocking News: इस आदमी की हैं सौ से अधिक बीवीयां, दर्जन भर से अधिक देश और राज्यों की हैं पत्नियां, शादी के किस्से जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दर्जन भर से अधिक देश और 27 अलग अलग राज्यों में महिलाओं को बनाया है अपनी पत्नी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एक ऐसा आदमी जिसकी सौ से अधिक बीवियां है। ये पढ़कर आप भी हैरान रह गए होंगे। जी हां ये बिल्कुल सच है। जियोवन्नी विगलियोटो नाम के व्यक्ति की सौ से अधिक बीवियां हैं। बताया जा रहा है कि यह नाम उसका असली नाम नहीं है। नयी शादी में नया नाम रखता है यह व्यक्ति। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में इस वजह से व्यक्ति का नाम सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पढ़ें :- Maggi Panipuri Video: महिला ने पानी पूरी में मटर की जगह डाली मैगी, और फिर किया ...

इस व्यक्ति ने सौ से अधिक महिलाओं को हमसफर बनाया है। व्यक्ति ने साल 1949 से 1981 के बीच इन महिलाओं से शादी की है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी शादियां करने के लिए इस व्यक्ति ने अपनी किसी भी पत्नी को तलाक नहीं दिया है। व्यक्ति को 53 साल की उम्र में पकड़ा गया था। उसने बताया कि वह 3 अप्रैल 1929 को इटली के सिसिली में पैदा हुआ था।

उस वक्त उसने अपना नाम निकोलई पेरूस्कोव बताया था।  बाद में एक प्रॉसीक्यूटर ने दावा किया था कि उसका असली नाम फ्रेड जिप है और वह न्यूयॉर्क में 3 अप्रैल, 1936 को हुआ था। साल 1949 से 1981 के बीच विगलियोटो नाम के इस व्यक्ति ने 105-105 महिलाओं से शादी रचाई है। यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि व्यक्ति की किसी भी पत्नी को बाकी  पत्नियों के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं है।

इतना ही नहीं, विगलियोटो के बारे में भी उनको ज्यादा नहीं मालूम था। जानकारी के मुताबिक, इस व्यक्ति ने  चौदह देशों और अमेरिका के 27 विभिन्न राज्यों में शादियां रचाईं हैं।

कली पहचान बताकर बनाता था शिकार 

व्यक्ति जिस भी महिला से शादी करता था उसे अपने बारे में नकली नाम और नकली पहचान बताता था। विगलियोटो  महिलाओं से चोर बाजार में मुलाकात करता था।  पहली ही डेट पर वह इन महिलाओं को शादी के लिए प्रपोज कर देता था। बाद में उनके पैसे और कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था।

पढ़ें :- Shocking Video: ऑटो ड्राइवर ड्राइव करते समय देख रहा था रील, और फिर हुआ कुछ ऐसा

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, विगलियोटो अकसर महिलाओं से कहता था कि उसका घर बहुत दूर है, इसलिए वह अपना सारा सामान लेकर उसके पास आ जाए। इसके बाद महिलाएं सामान पैक कर लेती थीं और वह ट्रक में सामान डालकर फरार हो जाता था। इसके बाद उसका नामोनिशान नहीं मिलता था। वह सामान को चोर बाजार में बेचकर अपने अगले शिकार की तलाश में निकल पड़ता था। उसकी कई बार शिकायतें हुईं लेकिन फिर भी वह फरार हो जाता था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...