HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shubh Sapne : सपने सुखद और डरावने दोनों हो सकते हैं, भविष्य के लिए सचेत करते हैं स्वप्न

Shubh Sapne : सपने सुखद और डरावने दोनों हो सकते हैं, भविष्य के लिए सचेत करते हैं स्वप्न

सपनों की दो श्रेणी बनायी गई है। शुभ स्वप्न और अशुभ स्वप्न। सपने में दिखाई देने वाली कुछ कुछ वस्तुओं का संकेत चमत्कारी होता है। कुछ सपने अच्छे दिनों की तरफ इशारा करते हैं तो कुछ भविष्य में घटित होने वाली बुरी घटनाओं को लेकर सचेत करते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shubh Sapne : सपनों की दो श्रेणी बनायी गई है। शुभ स्वप्न और अशुभ स्वप्न। सपने में दिखाई देने वाली कुछ कुछ वस्तुओं का संकेत चमत्कारी होता है। कुछ सपने अच्छे दिनों की तरफ इशारा करते हैं तो कुछ भविष्य में घटित होने वाली बुरी घटनाओं को लेकर सचेत करते हैं। सपने सुखद और डरावने दोनों हो सकते हैं। कुछ ऐसे सपने जीवन में बदलाव का कारण बन जाते है। जीवन में सपने ज्ञान देते है। देखे गए सपने के बहुत गूढ़ रहस्य होते है। जीवन में आशा का संचार करते है।

पढ़ें :- 09 मई 2024 का राशिफलः आर्थिक मामलों के हिसाब से इन राशियों का दिन शुभ रहेगा

प्राचीन ग्रंथ स्वप्न शास्त्र में सपनों की दुनिया के सभी रहस्यों के बारे में बताया गया। ऐसा माना जाता है सपने में दिखाई देने वाली घटनाओं का सीधा संबंध हमारे भूतकाल और भविष्यकाल से जुड़ा होता है।स्वयं पहाड़ चढ़ते हुए सपने देखने का मतलब है कि जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

1.सपने में बारिश का दिखाई देना एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में हर तरह की खुशियां मिलने वाली है।

2.कई बार लोगों के सपने में कुछ ऐसे पेड़ दिखाई देते हैं जो  फल और फूल से लदे हुए होते हैं। इस तरह का सपना एक शुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने का दिखाई देना आने वाले दिनों में कोई शुभ सूचना की तरफ संकेत देते हैं।

3.सपने में इत्र लगाना या सपने में परफ्यूम देखना या लगाना एक बहुत ही कीमती सपना होता हैै जो कि जीवन मे मिलने वाले किसी बड़े पद प्रतिष्ठा की ओर ही संकेत करता है।

पढ़ें :- Jyestha month 2024 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी की विशेष पूजा होती है, जानें बड़े मंगल क्या करना चाहिए दान

4.सपने में इत्र सूंघने का मतलब इस बात का संकेत देता है की आपका आपके जीवन साथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके विवाहित जीवन में तकरार बहुत कम होगी।

5.स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में कलश देखना शुभ माना जाता है । यह सपना दर्शाता है कि आप अपने नए कार्य में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। आपको आपके काम में समृद्धि मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...