1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sidhu Moose Wala Case:​ सिद्धू मूसेवाला केस में फरार दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, चार घंटे चली मुठभेड़

Sidhu Moose Wala Case:​ सिद्धू मूसेवाला केस में फरार दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, चार घंटे चली मुठभेड़

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो शूटरों को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं। घायल पुलिस के जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sidhu Moose Wala Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो शूटरों को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस के जवान भी जख्मी हुए हैं। घायल पुलिस के जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

वारदात के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। बुधवार को सूचना मिली की दोनो भकना गांव में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर उनको पकड़ने की कोशिश की तो वो पुलिस पर फायरिंग कर दिए। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया। डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शूटर मनु और रूप फरार थे।

दोनों की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। बता दें कि, गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मनसा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...