HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Smartphone Update News: जानिए Samsung Galaxy A23 5G कब होगा लॉन्च, ऐसा है फीचर्स

Smartphone Update News: जानिए Samsung Galaxy A23 5G कब होगा लॉन्च, ऐसा है फीचर्स

नए साल में कंपनियां अपने ग्राहकों को कई तोहफे दे रही हैं। सैमसंग भी अपने यूजर्स के लिए कई फोन ला रहा है। इसमें Samsung Galaxy A23 5G शामिल है। भारत में इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। रिपोटर्स की माने तो कंपनी इस फोन को 18 जनवरी को भारत में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले फोन की कीमत से लेकर तमाम फीचर्स लीक हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Smartphone Update News: नए साल में कंपनियां अपने ग्राहकों को कई तोहफे दे रही हैं। सैमसंग भी अपने यूजर्स के लिए कई फोन ला रहा है। इसमें Samsung Galaxy A23 5G शामिल है। भारत में इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। रिपोटर्स की माने तो कंपनी इस फोन को 18 जनवरी को भारत में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले फोन की कीमत से लेकर तमाम फीचर्स लीक हो गए हैं।

पढ़ें :- 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

Samsung Galaxy A23 5G को 25,000 रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A23 5G को दौ रैम और स्टोरेज वेरियंट में बाजार में उतारा जाएगा। Galaxy A23 5G में 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी और चार रियर कैमरे मिलेंगे। इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और 5000mAh की बैटरी होगी। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Samsung Galaxy A23 5G के इस वेरियंट को 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 25,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जाएगा। बता दें कि Samsung Galaxy A23 5G को जापान में करीब 18,200 रुपये की कीमत पर 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। 18 जनवरी को भारत में Galaxy A14 5G को भी लॉन्च किया जाएगा।

 

 

पढ़ें :- ChatGPT को टक्कर देने आ गया नया एआई टूल; जानें क्या हैं खूबियां

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...