HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बाबरी मस्ज्दि को छीन लिया लेकिन अब ज्ञानवापी को नहीं छीन पाओगे, सर्वे के बीच बोले ओवैसी

बाबरी मस्ज्दि को छीन लिया लेकिन अब ज्ञानवापी को नहीं छीन पाओगे, सर्वे के बीच बोले ओवैसी

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज पहला दिन था। पहले दिन सर्वे और वीडियोग्राफी की गई। वहीं, अब कल अपने समय पर फिर से सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। इन सबके बीच AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का बयान सामने आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आज पहला दिन था। पहले दिन सर्वे और वीडियोग्राफी की गई। वहीं, अब कल अपने समय पर फिर से सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। इन सबके बीच AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का बयान सामने आया है। उन्होंने अहमदाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने मक्कारी से बाबरी मस्ज्दि को छीन लिया लेकिन अब ज्ञानवापी को नहीं छीन पाओगे।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ज्ञानवापी मस्जिद थी है और रहेगी। वहीं, इस दौरान भाजपा समेत अन्य दलों पर भी ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आप, कांग्रेस और सपा चाहती हैं कि आप मुसलमान हो तो सिर्फ़ अपने घर में रहो। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी के मामले पर कांग्रेस, बसपा, आप और सपा खामोश क्यों हैं?

बता दें कि, शनिवार को सर्वे का पहला दिन था। पहले दिन दोनों पक्षों की उपस्थिति में सर्वे का काम किया गया। सबसे पहले सर्वे की टीम सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर मस्जिद परिसर में पहुंची थी। इस टीम के साथ कैमरे भी थे। सर्वे के लिए परिसर के अंदर गई टीम के मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए गए थे। वहीं, अब रविवार को फिर से सर्वे किया जाएगा।

 

 

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...