HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तो प्रियंका गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2024? रॉबर्ट वाड्रा बोले-उन्हें निश्चित रूप से संसद में होना चाहिए

तो प्रियंका गांधी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव 2024? रॉबर्ट वाड्रा बोले-उन्हें निश्चित रूप से संसद में होना चाहिए

मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी। वह वहां होने की हकदार हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी इसे मानेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है। विपक्षी गठबंधन के साथ कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के भी चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के चुनाव लड़ने की वकालत की है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में होना चाहिए। उन्हें निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास वो सभी योग्यताएं हैं, जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी। वह वहां होने की हकदार हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी इसे मानेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?

समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, नकारात्मक सोच वाले लोग जहां भी होंगे, सिर्फ नकारात्मकता ही फैलाएंगे और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग संसद में भी हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनके पास महिलाओं और बच्चों के लिए बेहतर काम करने वाला मंत्रालय भी है। फिर भी वे संसद में नकारात्मकता फैलाने के अलावा मणिपुर के बारे में क्या बात करती हैं। वे उस व्यक्ति के बारे में कुछ कहती हैं, जो वहां मौजूद भी नहीं हैं। मैं संसद से दूर रहता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केंद्र की सत्ता में आए इन्हें 9 साल हो गए जब भी सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है, उन्होंने हमेशा मेरे नाम का मेरा इस्तेमाल किया। उन्होंने जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेरे नाम का सहारा लिया। इसलिए मैं इसके खिलाफ लड़ूंगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...