HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तो राजनीति से संन्यास लेंगी सोनिया गांधी! कहा-‘भारत जोड़ो यात्रा’ मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है

तो राजनीति से संन्यास लेंगी सोनिया गांधी! कहा-‘भारत जोड़ो यात्रा’ मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास लेने की तरफ इशारा कर दिया है। सोनिया गांधी ने इशारों—इशारों में बता दिया कि आगमी लोकसभा चुनाव 2024 में वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में उन्होंने ये बातें कहीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायपुर। कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) राजनीति से संन्यास (Retirement from politics) लेने की तरफ इशारा कर दिया है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने इशारों—इशारों में बता दिया कि आगमी लोकसभा चुनाव 2024 में वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में उन्होंने ये बातें कहीं।

पढ़ें :- अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी राजनीति कर फैला रहे हैं अफवाह

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में कांग्रेस (Congress) सासंद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने शनिवार को राजनीति से संन्यास लेने की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि, मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

इस दौरान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने कहा कि यह कांग्रेस (Congress) और पूरे देश के लिए एक चुनौ​तीपूर्ण समय है। बीजेपी-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है।

 

 

पढ़ें :- 'राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी...', केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...