1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी का दो टूक बयान, बोले-यह ‘वक्फ बोर्ड’ है या भू-माफियाओं का बोर्ड है, एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे

CM योगी का दो टूक बयान, बोले-यह ‘वक्फ बोर्ड’ है या भू-माफियाओं का बोर्ड है, एक-एक इंच लैंड वापस लेंगे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) एक न्यूज चैनल के 'महाकुंभ महासम्मेलन' में महाकुंभ और वक्फ बोर्ड (Waqf Board) से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और उसकी सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की जमीन पर महाकुंभ आयोजित होने के दावों पर भी सख्त जवाब दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) एक न्यूज चैनल के ‘महाकुंभ महासम्मेलन’ (Mahakumbh Mahasammelan) में महाकुंभ और वक्फ बोर्ड (Waqf Board) से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और उसकी सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की जमीन पर महाकुंभ आयोजित होने के दावों पर भी सख्त जवाब दिया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वक्फ बोर्ड पर सीएम योगी का तीखा बयान

वक्फ बोर्ड (Waqf Board) के दावों पर सवाल उठाते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा, कि यह वक्फ बोर्ड (Waqf Board) है या भू माफिया बोर्ड (Board of Land Mafias)? उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार प्रदेश की हर राजस्व भूमि की जांच करा रही है। जिसकी भी जमीन पर वक्फ के नाम पर कब्जा किया गया है, उसकी एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वक्फ अधिनियम में संशोधन कर सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

वक्फ की जमीन पर बनाए जाएंगे अस्पताल और स्कूल

सीएम योगी (CM Yogi) ने स्पष्ट किया कि वक्फ के नाम पर कब्जाई गई जमीनें वापस लेकर उन पर गरीबों के लिए मकान, अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। यह कदम समाज के वंचित वर्गों को राहत देने और विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

महाकुंभ की परंपरा तब से है जब इनका बीज भी नहीं फूटा था

महाकुंभ की जमीन पर वक्फ बोर्ड के दावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा,कि महाकुंभ की परंपरा तब से है जब इनका बीज भी नहीं फूटा था। उन्होंने दावेदारी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपनी “गनीमत देखनी चाहिए और अपनी खाल बचाने पर ध्यान देना चाहिए।

मंदिर-मस्जिद विवाद पर योगी का रुख

मंदिर और मस्जिद के विवादों पर सीएम योगी (CM Yogi)  ने वर्कशिप एक्ट की प्रासंगिकता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पुराने विवादों का समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुराने घाव का सही उपचार नहीं किया गया तो वह कैंसर बन जाता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विवादों को हल करने के लिए “सर्जरी” जैसे कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

महाकुंभ की तैयारी और सांस्कृतिक धरोहर पर जोर

महाकुंभ को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने इसे धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और इसे सफल बनाने के लिए सभी तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...