1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अधीर रंजन को लेकर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, पहले ही माफी मांग चुके हैं

अधीर रंजन को लेकर सोनिया गांधी का बड़ा बयान, पहले ही माफी मांग चुके हैं

अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिये गए बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी हंगामा मचा हुआ है। जिसको लेकर भाजपा लगातार विपक्ष पर निशाना साध रही है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिये गए बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी हंगामा मचा हुआ है। जिसको लेकर भाजपा लगातार विपक्ष पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनिया गांधी ने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किया, जिसके बाद उन पर चौतरफा हमला बोला जा रहा है। वहीं, संसद में इसको लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि ‘‘द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया जाना भारत के हर मूल्य और संस्कार के विरुद्ध है। लेकिन उसके बावजूद भी कांग्रेस के एक पुरुष नेता ने यह घृणित कार्य किया है।

उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया तभी से कांग्रेस उनका उपहास कर रही है। इसी क्रम में स्मृति ने कहा, ‘‘मुर्मू के एक ऐतिहासिक चुनाव जीतने के बाद, कांग्रेस इसको स्वीकार नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी, गरीब महिला देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही है।’’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...