HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Sonth Ka Pani : सर्दियों में जोड़ों के दर्द में सोंठ होती है लाभदायक, सेहत को मिलती है नई उर्जा

Sonth Ka Pani : सर्दियों में जोड़ों के दर्द में सोंठ होती है लाभदायक, सेहत को मिलती है नई उर्जा

सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में सबसे पहले तो इम्यूनिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sonth Ka Pani : सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में सबसे पहले तो इम्यूनिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में सर्द हवाओं के कारण खांसी, कफ, बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में सोंठ का प्रयोग सेहत को नई ऊर्जा देता है। आयुर्वेद में सोंठ को काफी फायदेमंद माना गया है। सोंठ अदरक के मुकाबले खाने में आसान होता है साथ ही यह आसानी से पच भी जाता है।

पढ़ें :- Benefits of eating Dahi Roti: गर्मियों में करें दही रोटी का भोजन, दूर होंगी बीमारियां, शरीर को मिलेगी ठंडक

सोंठ सूखी अदरक को कहा जाता है। सोंठ को लंबे समय तक स्टोर करके रख जा सकता है। साथ ही अदरक की तरह ही इसके कई लाभ है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी पाया जाता है। साथ ही इसमें जिंक, फोलेट एसिड और फैटी एसिड जैसे गुण भी पाए जाते हैं।  ऐसे में इस मौसम में सोंठ रामबाण हो जाता है। आइए जानते हैं सोंठ के फायदे।

1.जोड़ों के दर्द में सोंठ काफी लाभदायक होती है।
2.सोंठ, हींग और काला नमक मिलाकर लेने से गैस की समस्या में लाभ होता है।
3.यह पाचन क्रिया को दुरूस्त कर वजन कम करने में भी मदद करती है।
4.सिर दर्द और माइग्रेन में सोंठ का इस्तेमाल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
5.जिन लोगों को हिचकी आने की समस्या है उनके लिए सोंठ फायदेमंद हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...