1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: वीडियो हुई वायरल, कहा-40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी

छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: वीडियो हुई वायरल, कहा-40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी

बताया जा रहा है कि, आगरा के गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामरूवरूप विद्यालय के शिक्षक हैं। इसके साथ ही वो मलूपुर रोड पर एक कोचिंग का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि, हाईस्कूल के दो छात्र यहां पर दो साल पहले कोचिंग ली थी। कहा जा रहा है कि, गुरुवार दोनों बाइक से कोचिंग के बाहर आए और शिक्षक को बाहर बुलाया। शिक्षक के आते ही उन्होंने तमंचा निकाला और उनपर फायर कर दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा के खंदौली कस्बे में एक खौफनाक वारदात हुई। यहां पर कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, गोलीकांड का आरोप दो छात्रों पर लगा, जो कोचिंग में पढ़ते थे। दोनों छात्रों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिक्षक को 39 और गोली मारने की बात कह रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

बताया जा रहा है कि, आगरा के गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामरूवरूप विद्यालय के शिक्षक हैं। इसके साथ ही वो मलूपुर रोड पर एक कोचिंग का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि, हाईस्कूल के दो छात्र यहां पर दो साल पहले कोचिंग ली थी। कहा जा रहा है कि, गुरुवार दोनों बाइक से कोचिंग के बाहर आए और शिक्षक को बाहर बुलाया। शिक्षक के आते ही उन्होंने तमंचा निकाला और उनपर फायर कर दिया।

इस दौरान उनके पैर में गोली लग गयी, जिसके कारण वो लहूलुहान होकर गिर गए। गोली चलने की आवाज से वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां पर लोग पहुंचे तो दोनों बाइक से फरार हो गए। वहीं, इस घटना के बाद आरोपियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें आरोपी कह रहे हैं 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।

 

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...